फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोचना आसान है, काम करना कठिन: कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आलोचना आसान है, काम करना कठिन: कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद। ‘आलोचना करना आसान होता है, काम करना कठिन होता है। जो आलोचना करते हैं, वह काम नहीं करते। इसी प्रकार जो काम करते हैं वह आलोचना नहीं करते।’ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को ये बातें कहीं। वह ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम किए हैं। जब से इन दोनों की जोड़ी ने देश व प्रदेश में सत्ता संभाली है, तब से पूर्व की सरकारों के कार्यकाल के दौरान से ही लंबित पड़े मामलों में भी विकास का पहिया लग चुका है। केंद्रीय मंत्री ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 40 लाख रुपये की लागत से बने हुए आरएमसी रोड का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पहले भी लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए सांसद निधि कोष से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस रुपये से आप जो भी विकास के काम करवाना चाहें, करा सकते हैं। इस अवसर पर भारत भूषण, हेमा बैसला, कैलाश बैसला, विक्की भड़ाना, आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग और आदित्य आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें