फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शनों को नियमित न कराने वालों पर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर

Fri, 29 Apr 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम ने पानी व सीवर के कनेक्शनों को वैध करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। यह 30 जून तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन


16 अप्रैल से लेकर अब तक निगम के तीनों जोन में लगाए गए शिविर और डोर-टू-डोर अभियान के तहत कुल 1093 अवैध कनेक्शनों को नियमित किया गया है, जिनमें से 559 पानी के और 534 सीवर के हैं। इन अवैध कनेक्शनों को वैध करने के उपलक्ष्य में लगभग 25 लाख रुपये की निगम को हुई है।

निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया है कि शिविरों में अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए लोगों को न केवल औपचारिकताओं से छूट मिलेगी बल्कि इन्हें रियायती दरों का भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग निगम की इस रियायती योजना के बावजूद अपने अवैध कनेक्शनों को वैध नहीं करवाएंगे, उनके विरुद्ध न केवल एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी बल्कि उनके कनेक्शनों को भी काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं सीवर-पानी की दरें
निगमायुक्त ने बताया कि 100 वर्ग गज प्लॉट साइज में पानी के कनेक्शन के लिए 1500 रुपये वे सीवर कनेक्शन के लिए 2000 रुपये, दोनों को मिलाकर 3000 रुपये, 101 वर्गगज से 250 वर्गगज प्लॉट साइज के लिए पानी के कनेक्शन 2000 रुपये में, सीवर 3500 रुपये में, दोनों को मिलाकर 5000 रुपये, 251 वर्गगज से 500 वर्गगज प्लॉट साइज के लिए पानी के कनेक्शन के लिए 6500 रुपये, सीवर के लिए 9500 रुपये और दोनों मिलाकर 14,000 रुपये, 500 वर्गगज से अधिक प्लॉट साइज के लिए पानी के कनेक्शन के लिए 22,000 रुपये, सीवर कनेक्शन के लिए 24,000 रुपये और दोनों को मिलाकर 38,000 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें