फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 108 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है। इससे जिले में एक बार फिर संक्रमण को लेकर खलबली मच गई है। मौजूदा वर्ष में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मामले 100 के पार पहुंच गए हो। इससे पहले 28 मार्च को जिले में 116 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, 24 घंटों में 56 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं।
मौजूदा समय में जिले में 636 मामले उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामले सेक्टर 15, गांव अटाली, शिव दुर्गा विहार, तिगांव, एनआईटी एक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-22, 23, 2, 86, 87, 29, बसेलवा कॉलोनी, सेक्टर-18, 88, 16, 17, 21, 45, 46, 55, 30, एनआईटी-5, सेक्टर-28, एजीएम नगर, सेक्टर-14, 9, 3, 7, 8, 63, 82 और सेक्टर-86 से मिले हैं। अब तक जिले में कुल 47 हजार 849 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 46 हजार 789 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, 424 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 84 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 552 होम आइसोलेशन में हैं। 16 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं, जबकि चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
कोविड नोडल अधिकरी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 97.8 प्रतिशत रह गया है। जबकि एक्टिव केस रेट 1.3 प्रतिशत हो गया है। बृहस्पतिवार को 2191 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 1572 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी पर फिलहाल 32006 सैंपल लिए जा रहे हैं।