फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी शादी की फिराक में था पति तो पहले तेज हथियार सेे काटी दो वर्षीय बेटी की नस, फिर खुद की ली जान, परिवार को हत्या की आशंका

Thu, 01 Apr 2021 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी 34 वर्षीय महिला का शव अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। वहीं, उसकी दो वर्षीय बच्ची के हाथ पर भी तेजधार हथियार से काटने के निशान हैं। पांच टांके के बाद फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

 
मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि तीसरी शादी करने के चक्कर में महिला के पति ने उसको मार डाला है। महिला का पति पहले भी एक शादी कर चुका है। मृतक महिला के साथ उसकी दूसरी शादी थी। वहीं, अब वह तीसरी शादी की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला के परिजनों ने अभी मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है। मृतक महिला की मां ताहीरा आरोप है कि उनकी बेटी को उनके दामाद ने ही मारा है । उनके दामाद ने पहले भी एक शादी कर रखी थी और अब तीसरी शादी करने के लिए किसी लड़की के साथ घूम रहा था, इसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहती थी।
विज्ञापन


यह मामला प्रथम दृष्टि में फांसी लगाकर आत्महत्या का लगा रहा है। हालांकि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -संदीप कुमार, एसएचओ थाना प्रभारी आर्दश नगर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें