फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10.10 लाख राशन कार्ड धारकों को बाजरे के बदले मिलेगा ज्यादा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरे की सरकारी खरीद समय पर नहीं हो पाई थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राशन की सरकारी दुकानों पर अक्तूबर में बाजरा नहीं मिलने से वंचित रहे उपभोक्ताओं को अब उसके बदले गेहूं दिया जाएगा। बाजरे की सरकारी खरीद समय पर नहीं हो पाने के कारण अक्तूबर में इसका वितरण नहीं हो सका। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को बाजरे के बदले एक किलो अतिरिक्त गेहूं देने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे जिले के करीब 10.10 लाख राशन कार्ड सदस्यों को लाभ मिलेगा।

जिले में 645 सरकारी राशन की दुकानें हैं। इन दुकानों को एनआईटी फरीदाबाद, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ तीन जोन में बांटा गया है। सामान्य तौर पर प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को हर माह पांच किलो गेहूं दिया जाता है। सितंबर और अक्तूबर का राशन सितंबर में ही डिपो होल्डरों के पास पहुंचा दिया गया था। उस समय गेहूं की मात्रा एक किलो कम भेजी गई थी, क्योंकि एक किलो बाजरा दिया जाना था।
विज्ञापन


बाजरा नहीं पहुंचने के कारण कुछ डिपो होल्डरों ने सितंबर और अक्तूबर का गेहूं भी उपभोक्ताओं को नहीं बांटा था। वहीं, कुछ डिपो पर दोनों महीने का गेहूं नौ किलो प्रति सदस्य के हिसाब से वितरित कर दिया गया। अब विभाग ऐसे डिपो की अलग से स्टॉक सूची तैयार कर रहा है, जहां अक्तूबर का गेहूं अभी बाकी है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एक किलो प्रति सदस्य के हिसाब से अतिरिक्त गेहूं जारी करने के लिए ऑर्डर तैयार किया जा रहा है। विभाग के अनुसार करीब 10.10 लाख किलो गेहूं तीनों जोन के डिपो पर पहुंचाया जाएगा। इसे 10 अक्तूबर तक पहुंचाने की तैयारी है। सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वीरेंद्र भाटी ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर के अनुसार सितंबर का राशन लगभग सभी डिपो होल्डर बांट चुके हैं। जिन डिपो पर अक्तूबर का गेहूं अभी वितरित नहीं हुआ है, वहां बाजरे के बदले गेहूं देकर इसी माह राशन पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें