फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली में लगाए जाएंगे 10 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अरावली में पेड़-पौधों को संरक्षित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद रॉयल संस्था ने अरावली ट्रस्ट के साथ समझौता किया है। इसके तहत संस्था द्वारा अरावली में विभिन्न किस्म के पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। पांच हजार पौधों को शहर में दूसरे स्थानों पर लगाया जाएगा। पौधे लगाने के बाद पेड़ बनने तक इनकी देखरेख अरावली ट्रस्ट करेगा। पांच साल तक क्लब की ओर से ट्रस्ट का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र में अभी काफी संख्या कीकर के पेड़ है। इससे भूजल स्तर सुधार में गिरावट आ रही है। इसे देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद रॉयल ने पहल की है। रोटरी क्लब के प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य अरावली में कीकर के पेड़ों की जगह अन्य पेड़-पौधों को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से अरावली में पांच हजार पौधे लगाने की तैयारी की है। इनमें नीम, बबूल, पीपल, जामुन, आम सहित कई किस्म के पौधे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में अनेक संस्थाओं द्वारा हर साल हजारों पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन, सही देखभाल न होने के कारण कुछ समय बाद वह नष्ट हो जाते हैं। इसे देखते हुए क्लब ने अरावली ट्रस्ट के साथ समझौता किया। अरावली ट्रस्ट पौधे लगाएगी और देखरेख की भी पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। पौधों में नियमित रूप से पानी और खाद देने के अलावा पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगाने का कार्य करेगा। इस पर आने वाला खर्च ट्रस्ट वहन करेगा। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद रॉयल के सहायक गवर्नर डॉ. समित वर्मा ने बताया कि पौधों के बड़े होने के तक ट्रस्ट भुगतान करेगा। पौधों की सही देखभाल की जा रही है या नहीं इसके लिए टीम के सदस्य करीब पांच साल समय-समय जांच करेंगे। इससे अरावली को हराभरा बनाने में काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें