फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर अपराधियों ने शहर के 10 लोगों से ठगे 25.85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीपेड टास्क, ओएलएक्स, क्रेडिट कार्ड बनवाने समेत अन्य तरीके से दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने शहर के अलग-अलग एरिया में रहने वाले 10 लोगों से 25.85 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने प्रीपेड टास्क, वर्क फ्रॉम होम, ओएलएक्स पर सामान बेचने, क्रेडिट कार्ड बनवाने, परिचित बनकर रुपये की जरूरत बताकर समेत अन्य तरीकों से ये रुपये ठगे हैं। साइबर क्राइम थाना एनआईटी, बल्लभगढ़ व सेंट्रल में ये 10 एफआईआर दर्ज की गईं हैं।

पहले मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-82 निवासी सागर ने दी है। इनके पास कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया गया। इसके तहत टास्क दिया गया। फिर टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क के बहाने व रिफंड के नाम पर 1215336 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-17 निवासी रोहित ने दी है। एक व्यक्ति ने कॉल कर अपना नाम संदीप बताते हुए कहा कि मैं तुम्हारे पिता का दोस्त हूं। रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती बताकर रुपयों की जरूरत के नाम पर 88 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।
तीसरे मामले में सेक्टर-76 निवासी अभिजीत ने पुलिस को शिकायत दी है। कुछ दिन पहले इन्हें टेलीग्राम पर निवेश के लिए मैसेज आया था। कम समय में निवेश किए गए रुपये दोगुने करने का लालच देकर इनसे 3.47 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड भी नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
चौथे मामले में सेक्टर-20बी के रहने वाले हिमेश ने पुलिस को शिकायत दी है। 9 अप्रैल को इन्हें टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर मिला। शुरू में रेटिंग के टास्क दिए और बाद में प्रीपेड टास्क के तहत 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
पांचवें मामले में नवादा गांव निवासी अंकित ने शिकायत दी है कि 17 अप्रैल को इन्हें पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। शुरू में रिव्यू के टास्क दिए गए और फिर प्रीपेड टास्क के तहत 1.90 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है।
छठे मामले में सेक्टर-16 निवासी रवि ने पुलिस को शिकायत दी है कि ये कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स पर पेमेंट कर रहे थे। ईमेल आईडी से मिले लिंक पर क्लिक करते ही इनके क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन में 97220 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।
सातवें मामले में महावतपुर गांव निवासी प्रदीप ने शिकायत दी है कि 27 मार्च को इन्हें एक नंबर से कॉल आया। आरोपी ने एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए केवाईसी के नाम पर मौजूद कार्ड की डिटेल मांगी। जिसके बाद इनके कार्ड से 80652 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।
आठवें मामले में एनआईटी निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि पार्ट टाइम जॉब के नाम पर टेलीग्राम चैनल पर जॉइन कराकर टास्क दी गई। पहले दिन तो प्रति टास्क 200 रुपये मिले। लेकिन बाद में प्रीपेड टास्क के तहत निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 247400 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
नौवें मामले में एनआईटी निवासी अंकुश ने पुलिस को शिकायत दी है कि पुराना सोफा सेट बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। 27 अप्रैल को एक नंबर से कॉल आया और आरोपी ने खरीदने की इच्छा जाहिर की। फिर ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर आरोपी ने अंकुश का मोबाइल हैक कर खाते से 1.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

दसवें मामले में चांद नामक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि 20 मार्च को दोपहर के समय एक कपड़े बेचने वाला आया। उसने चांद से कपड़े खरीदने की इच्छा जाहिर की। बहाने से 4550 रुपये लेकर आरोपी 10 मिनट बाद ही शिकायतकर्ता का नंबर ब्लॉक कर भाग गया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें