फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खुलासा, दोस्त ने ही लूटे थे 3.83 लाख

Mon, 28 Apr 2014 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस और क्राइम इंवेटिगेशन एजेंसी (सीआईए) की संयुक्त टीम ने पिछले गुरुवार को लूटे गए 3.83 लाख रुपये का मामला सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


सीआईए और शहर की पुलिस ने मिलकर रविवार रात को पर्वतीय कॉलोनी से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 52 हजार रुपये कैश बरामद भी किए हैं। कैश लूटे गए विनोद का करीबी दोस्त राहुल इस लूट का मास्टमाइंड था। राहुल ने अपने चार और दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

राहुल के चार अन्य दोस्त कृष्ण, अजित, अंकित और गौरव इसमें शामिल थे। पुलिस ने इनमें से कृष्ण को छोड़कर सबको गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुजेसर थानाक्षेत्र में थर्मल पावर हाउस के पास कृष्ण, अंकित और गौरव ने विनोद से रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। संजय कॉलोनी में रहने वाला विनोद वहीं पर ट्रेडिंग कंपनी में सेल्समैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद गुरुवार दोपहर को रुपये लेकर एक्सिस बैंक जा रहा था, इसी दौरान थर्मल पावर के सामने पीछे से आकर इन तीन लड़कों ने उसका बैग छीन लिया। जब उसने पीछा किया तो बदमाशों ने उस पर हेलमेट से हमला भी कर दिया। विनोद यह पैसे दुकानदारों से कलेक्शन करके लाया था।

गिरफ्तार किए गए सभी लड़कों की उम्र 20 से 25 के बीच है और अंकित को छोड़कर सभी पढ़ाई करते हैं। अंकित शहर के ही किसी वर्कशॉप में नौकरी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें