हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में अपराध जांच शाखा ने गुरुवार को फरीदाबाद पुलिस में तैनात एक हवलदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए हवलदार का नाम राजकुमार है।
आरोपी हवलदार इससे पहले गुरुग्राम एसटीएफ में तैनात था। जांच में पता चला है कि हवलदार ने ही विकास चौधरी और शहर के अन्य कारोबारियों के फोन नंबर कौशल को उपलब्ध करवाए थे। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नौकरी से बर्खास्त किर दिया गया।