फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी से लौट रहे यात्रियों से ट्रेन में मारपीट, दैनिक यात्रियों को सीट देने से किया था इनकार

Thu, 08 Aug 2019 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस में यात्रियों संग मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस से वैष्णो देवी की यात्रा करके अपने घर ग्वालियर लौट रहे यात्रियों के साथ नरेला स्टेशन के पास मारपीट की गई। सीट को लेकर हुए इस झगड़े में पांच यात्रियों को चोट आई है।

विज्ञापन


फरीदाबाद स्टेशन पहुंचने पर सभी घायलों का उपचार करवाया गया। घायलों की शिकायत पर थाना जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर थाना नरेला जीआरपी को जांच के लिए भेज दी है। 

जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि ग्वालियर निवासी प्रेम नारायण, विनोद, फूलचंद, रामेश्वर मीणा, देवेंद्र और प्रेम नारायण नागर सहित 12 लोग 15 दिन पूर्व साइकिल से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। वापस आते समय काफी थक जाने पर वह अनारक्षित टिकट से जम्मू से ग्वालियर को जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में सवार हो गए थे।
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन तक वह शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे थे। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान वहां से सात-आठ दैनिक यात्री अनारक्षित डिब्बे में चढ़ गए। वह इन लोगों से सीट पर बैठने की जगह के लिए कहने लगे। इन्होंने दैनिक यात्रियों को सीट देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट करने वाले दैनिक यात्री नरेला स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। रामेश्वर मीणा ने बताया कि एक साथी का मोबाइल और बैग भी चुराकर ले गए हैं।

इस संबंध में दिल्ली रेलवे स्टेशन की जीआरपी को जानकारी दी गई थी। दिल्ली जीआरपी ने यात्रियों को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शिकायत करने को कहा। यात्रियों ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पैनल पर फोन से मारपीट की सूचना दी।

ट्रेन के पहुंचने से पहले जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के लिए डॉक्टर प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर मौजूद थे। उन्होंने यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देने के बाद जीआरपी अपने साथ ले गई। थाना जीआरपी प्रभारी चौधरी मनजीत ने कहा कि घायलों की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर नरेला स्टेशन भेज दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें