इस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट करने वाले दैनिक यात्री नरेला स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। रामेश्वर मीणा ने बताया कि एक साथी का मोबाइल और बैग भी चुराकर ले गए हैं।
इस संबंध में दिल्ली रेलवे स्टेशन की जीआरपी को जानकारी दी गई थी। दिल्ली जीआरपी ने यात्रियों को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शिकायत करने को कहा। यात्रियों ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पैनल पर फोन से मारपीट की सूचना दी।
ट्रेन के पहुंचने से पहले जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के लिए डॉक्टर प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर मौजूद थे। उन्होंने यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देने के बाद जीआरपी अपने साथ ले गई। थाना जीआरपी प्रभारी चौधरी मनजीत ने कहा कि घायलों की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर नरेला स्टेशन भेज दी गई है।