फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बेटी का हरियाणा अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन, लड़कों के साथ खेलती थी क्रिकेट

Mon, 18 Mar 2019 12:58 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
निकिता करहाना
विज्ञापन

शहर की बेटी निकिता करहाना का चयन हरियाणा की अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ है। इससे शहर में खुशी का माहौल है। वह अब स्टेट टीम में बतौर बल्लेबाज नजर आएगी। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच धर्मेंद्र फागना ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया कि निकिता की ट्रेनिंग रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में हुई है। गांव फिरोजपुर कलां निवासी निकिता एक साल पहले तक लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी। क्रिकेट खेलना उसका शौक था। मगर एक साल में ही निकिता का यह शौक उसके जुनून में बदल गया।

उसने अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करते हुए जिला क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन किया। अब निकिता का चयन अंडर-23 स्टेट टीम में किया गया है। पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निकिता गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलती थी। एक दिन स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने उसकी बल्लेबाजी को करीब से देखा। उन्होंने निकिता को अकादमी में प्रवेश लेने की सलाह दी। 
विज्ञापन


रोज करती थी 15 किलोमीटर का सफर 
पिता वीरेंद्र ने बताया कि निकिता को क्रिकेट खेलने का इतना शौक था कि वह गांव से 15 किलोमीटर दूर अभ्यास के लिए अपनी दादी के साथ अकादमी जाती थी। अकादमी में मुख्य कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि निकिता को उनकी मेहनत का फल मिला है। उम्मीद है कि अंडर-23 में भी निकिता शानदार प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें