फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद में अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, सोने पर भी किया हाथ साफ

Mon, 18 Mar 2019 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में स्थित तिरूमला अपार्टमेंट में चोरों ने वरिष्ठ अधिवक्ता के घर हाथ साफ कर दिया। चोरी तब हुई जब घर के लोग कहीं गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक चोर करीब 3 लाख कैश और लगभग 25 तोला सोना ले उड़े जबकि चांदी के किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाया। 

विज्ञापन


अधिवक्ता श्रीमती ईरू रैना ने बताया कि वे सपरिवार शनिवार सुबह अलीगढ़ गये थे जब घर वापस आए तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने केवल उन्हीं जगह पर हाथ डाला जहां पर सारा कैश और ज्वैलरी रखी थी। तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। फारेंसिक टीम लगभग 3 घंटे बाद घटनास्थल पर आई और पड़ताल शुरू की। 

एफआईआर साहिबाबाद थाने में दर्ज की गई है। दिलचस्प यह है कि चोरों ने चांदी के किसी भी समान पर हाथ नहीं लगाया। अधिवक्ता ने अपने यहां काम करने वाली बाई और चौकीदार पर संदेह जाहिर किया है।
विज्ञापन


श्रीमती रैना ने बताया कि उनके पति दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं इसके बावजूद साहिबाबाद पुलिस उन्हें चक्कर लगवा रही है और अभी तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई है जबकि उन्होंने अपनी बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उन्हें दी और आग्रह किया आप आस-पास लगे सीसीटीवी में देखें तो और पुख्ता जानकारी मिल सकती है। 

इलाके के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली हैं। चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। वे सरेआम आते हैं और  वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें