फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले युवक ने पत्नी संग होटल के कमरे में की आत्महत्या

Fri, 30 Aug 2019 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में एक होटल में दंपती ने की आत्महत्या - फोटो : अमित भाटिया/जोगिंदर शर्मा
विज्ञापन

फरीदाबाद के एनआईटी-5 स्थित एक होटल में एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। दरअसल एक पति-पत्नी ने शुक्रवार को होटल के एक कमरे में आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान एनआईटी-2 निवासी सुनील वाधवा और ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील एक हत्या के मामले में जेल में बंद था और एक महीने की पैरोल पर आया हुआ था।

शनिवार यानी 31 अगस्त को सुनील की पैरोल खत्म होनी थी और उसे जेल वापस जाना था। लेकिन इससे पहले सुनील और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

Trending Videos
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक किसी सुसाइड नोट मिलने की जानकारी नहीं मिली है और न ही ये पता चल पा रहा है कि सुनील और उसकी पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

घटना की सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी उक्त होटल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें