फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: सुसाइड प्वाइंट बनती जा रही हैं आगरा-गुरुग्राम नहर, कई लोग कूद कर दे चुके हैं जान 

Sat, 22 Feb 2020 06:31 PM IST
प्राची प्रियम रणजीत मिश्रा, अमर उजाला
विज्ञापन
नहर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

फरीदाबाद शहर से होकर गुजरने वाली आगरा व गुरुग्राम नहर इन दिनों सुसाइड प्वाइंट बन गई हैं। पारिवारिक विवाद व आपसी नोंकझोंक के कारण तनाव में आकर लोग इन दोनों नहरों में कूद जाते हैं। बीते कुछ महीने से यहां सुसाइड करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। महज तीन से चार माह में करीब आधा दर्जन ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली या प्रयास किया है।

विज्ञापन


आगरा व गुरुग्राम नहर में पानी का तेज बहाव है। फरीदाबाद शहर से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए दोनों नहरों पर पुल बने हुए हैं। फरीदाबाद शहर व ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले लोग इन्हीं पुल से आना-जाना करते हैं। बीते कुछ माह में लोगों ने दोनों नहरों पर बने पुल को सुसाइड प्वाइंट बना लिया है। नहर में कूदने के मामलों पर नजर डालें तो अधिकांश मामले बीपीटीपी पुल, खेड़ीपुल, बड़ौली पुल के समीप सामने आए हैं। जहां से लोगों ने नहर में मौत की छलांग लगाई है। 

एक दिन पहले ही पल्ला क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे प्रेमी युगल ने आगरा नहर में मौत की छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से युवती का शव नहर से बरामद कर लिया गया। हालांकि प्रेमी युवक का शव अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन


इस मामले ने नहर के ऊपर बने पुल से मौत की छलांग लगाने के मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इसका मुख्य कारण नहर पर बने पुराने पुल पर सुरक्षा की दीवार या रेलिंग न होना माना जा रहा है। इससे लोग तनाव में आकर आसानी से नहर में कूद कर जान दे रहे हैं। 

इस तरह के मामलों के रोकथाम के लिए पुराने पुलों के नवीनीकरण कराया जाना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा के लिए लोहे की ऊंची ग्रिल या जाली लगाया जाना चाहिए। पुल के दोनों तरफ ऊंची दीवार का निर्माण भी अतिआवश्यक है। 

यहां लोगों ने लगाई मौत की छलांग

  • 20 फरवरी को पल्ला थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने लगाई मौत की छलांग 
  • 5 जनवरी को खेड़ीपुल से महिला ने लगाई छलांग, ट्रैफिककर्मी ने बचाया
  • 5 जनवरी को बड़ौली पुल से कंप्यूटर इंजीनियर की कार नहर में गिरने से हुई मौत
  • 25 दिसंबर खेड़ीपुुल से युवती ने नहर में कूद कर दी जान 
  • 24 दिसंबर को छांयसा की रहने वाली बैंककर्मी युवती ने पीपापुल कूदने की रची थी झूठी कहानी, पुल से बरामद हुए चप्पल व शॉल
  • 14 दिसंबर को बीपीटीपी पुल से कूद कर महिला ने दी जान
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें