फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: एबीबी कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 03 Jan 2020 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के मुजेशर थाना के हार्डवेयर चौक के समीप स्थित एक कंपनी के कर्मचारी की बुधवार शाम को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 44 साल के कर्मचारी धर्मपाल करीब 25 साल से कंपनी में काम कर रहा था।

विज्ञापन


वह बुधवार शाम को डयूटी खत्म कर पलवल स्थित अपने गांव पिण्डोर जा रहे थे। इसी दौरान शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन में उनकी तबियत बिगड़ गई। एक यात्री की मदद से वह बल्लभगढ़ स्टेशन पर उतर गए। जहां ट्रेन से उतरते ही उनकी मौत हो गई।

कंपनी के अन्य कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने कंपनी पर कागजात लेकर नियमित न करने का आरोप लगाया है। कंपनी में करीब दो दशक से 90 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मपाल नियमित होने की सूची से नाम काटे जाने से तनाव में थे। इस कारण डयूटी से घर जाते समय ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें