प्रतीक ग्रैंड सोसायटी के पायोनिया के टावर पी-6 के फ्लैट नंबर 1601 निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बड़ा बेटा निमित्त शर्मा रात 10.12 बजे लिफ्ट में फंस गए। इसके बाद लिफ्ट फ्री फाल होकर लेवल-2 पर पहुंच गई और उसके बाद अचानक दोबारा स्टिल्ट फ्लोर पर आ गई। परिवार का कहना है की लिफ्ट में इंटरकॉम और अलार्म भी नहीं काम कर रहा था। वह जैसे-तैसे लिफ्ट से निकले।
उन्होंने बताया कि वह आज पुलिस में भी शिकायत करेंगे। कल रात ही उन्होंने एस्टेट मैनेजर, वीपी एडमिन और लिफ्ट देख रहे टीम को भी सूचित किया है। लोगों का कहना है की खानापूर्ति के लिए सर्टिफिकेट लगाए गए हैं और कोई मेंटेनेंस नहीं किया जाता है। साथ ही 3.25 स्क्वायर फीट के हिसाब से महंगा मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता है।