फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते-सोते ही चली गई पूरे परिवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कोटला में एक घर से बुधवार सुबह तीन लोगों की लाश बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इनकी मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कोटला क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के सभी लोग घर के अंदर मृत पाए गए। घर में कुल तीन सदस्य रहते थे।

इन तीन लोगों में पति पत्नी और उनका 5 साल का बेटा शामिल है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है। इस घटना की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

हीटर चलने से हुई मौत!

आसपास के लोगों के मुताबिक सुबह इस परिवार के घर का दरवाजा बंद देख लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचित किया। सू‌चना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला।

खबरों के अनुसार मृतकों का नाम सतीश वर्मा, पत्नी शशि वर्मा और बेटा हर्षित वर्मा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे गैस सिलेंडर के ऊपर हीटर रखा हुआ मिला है, जिससे पुलिस शक जता रही है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई है।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पता चला है कि मृतक सतीश वर्मा नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर था। सीएफएसएल टीम मौके पर मौजूद है और तीनों शव भी अभी कमरे में ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें