फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मना रहे परिवार पर घर में घुसकर हमला, मामला दर्ज

Fri, 19 Jul 2019 06:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

पलवल में जन्मदिन मना रहे एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी-डंडा व ईंट पत्थरों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर है कि हमलावरों ने परिवार वालों को हर में घुस कर तथा हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी हवलदार कुशल कुमार ने बताया कि छपरोला गांव के रहने वाले सोनू ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि 15 जुलाई की रात नौ बजे घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। इसी बीच पीड़ित के ताऊ का लड़का सुंदर शराब के नशे में घर पर आया और गाली देकर चला गया। 

लगभग एक घंटे बाद सुंदर अपने साथी निंदर, अशोक औऱ मोनू के साथ घर पर आया और लाठी-डंडा से परिवार पर हमला कर दिया। सुंदर ने अपने साथी व परिवार के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थरों से भी हमला कर किया जिससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी हथियार के बल पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें