ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक वीडियो व सूचनाएं लोगों के जीवन को प्रभावित करने लगी हैं। ऐसा ही मामला क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ हुआ है। मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना की दुर्घटना का एक फेक वीडियो यूट्यूब प्लेटफार्म पर डाल दिया गया। कार से हुई इस दुर्घटना के वीडियो की सूचना सुरेश रैना के परिचितों ने उनको दी। परिवार ने इस वीडियो को फेक बताते हुए साइबर सेल में शिकायत कराने की तैयारी कर ली है।
ऑनलाइन प्लेटफार्म में दुर्घटना के डाले गए इस वीडियो से सुरेश रैना का परिवार सकते हैं। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए परिजन कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना ने बताया कि पांच दिन पहले एक युवक ने दुर्घटना का एक मिनट सात सेकेंड का वीडियो सोशल यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।
इसकी जानकारी अन्य लोगों के जब कॉल आए, तब जाकर मिली। जब वीडियो डालने वालों की पड़ताल की गई तो वह युवक कर्नाटक का निकला। युवक ने वीडियो की जानकारी लेने पर फोन कॉल काटने के साथ नंबर भी ब्लॉक कर दिया। ऐसी घटना फिर से घटित न हो, इसके लिए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।