फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा में पलटी तेज रफ्तार स्कूल वैन, 7 बच्चे घायल, लोगों ने चालक को पीटा

Thu, 14 Feb 2019 02:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-17 स्थित कोणार्क एंक्लेव सोसायटी के सामने बुधवार को एक तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल वैन पलट गई। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया। तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  गुस्साए लोगों ने कार चालक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इंदिरापुरम स्थित अहिंसा खंड-2, कलाउड-9 में रहने वाले राजीव बालियान के बच्चे अनय बालियान और बेटी इति बालियान, शक्ति खंड-2 इंदिरापुरम निवासी संजीव का बेटा अक्षत और इंदिरापुरम स्थित दिवांश प्रथम टावर निवासी मनीष का बेटा देविक बृज विहार स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल के आसपास रहने वाले शिवम, नित्या और दो अन्य छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं।

ये सभी छठी-सातवीं कक्षा के छात्र हैं। अभिभावकों ने अपने बच्चों को छोड़ने के लिए बृज विहार में रहने वाले कमल की प्राइवेट वैन लगा रखी है। बच्चों को सुबह करीब आठ बजे वैन का ड्राइवर मोनू वसुंधरा सेक्टर-17 में आ रहा था। स्कूल वैन सेक्टर-17 में कोणार्क एंक्लेव के सामने पहुंचा तो वैन की स्पीड ज्यादा होने पर ड्राइवर वैन से अपना नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। वैन पलटने और बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग बच्चों को बचाने दौड़े। लोगों ने वैन को सीधा किया और वैन में दबे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में इति, अनय, अक्षत, दैविक और अन्य को चोटें आईं। सभी बच्चों को पास के वसुंधरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अनय की हालत गंभीर होने पर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसे सिर में चोट लगी है।

बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम थाना एसएचओ नजीर अली ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत देने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। चालक को हिरासत में लेकर वैन कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें