फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नकली मोबाइल एसेसरीज का गोरखधंधा उजागर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- करोल बाग और रैगरपुरा में छापेमारी, लाखों का नकली सामान बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने नामी ब्रांड के नकली मोबाइल एसेसरीज बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भरतराम और गौतम कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी करोल बाग और रैगरपुरा इलाके में नकली मोबाइल एसेसरीज को नामी कंपनियों के बॉक्स में पैक कर बाजार में बेच रहे थे। पुलिस ने मोती नगर स्थित एक फैक्टरी में भी छापेमारी की, जहां मोबाइल एसेसरीज के नकली बॉक्स तैयार और प्रिंट किए जा रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी चीन से बिना ब्रांड वाले मोबाइल एसेसरीज मंगवाते थे और बाद में उन पर बड़ी कंपनियों के नाम छापकर महंगे दामों में बेचते थे।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि 7 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोती नगर में नकली मोबाइल एसेसरीज के बॉक्स तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मोती नगर, करोल बाग और रैगरपुरा के गोदामों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे “कस्टम वाला माल” बताकर सामान बेचते थे, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता था। पुलिस को मामले में अमित मिश्रा समेत कई अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस लगातार छापेमारी कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें