फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं इन्होंने तो नहीं काटी आपकी जेब: नकली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस बनकर कर रहे थे वसूली, पांच गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पुलिसकर्मी नहीं हैं। वह तो बस ट्रक चालकों से वसूली करते हैं। जांच के नाम पर ट्रक चालकों को रोका जाता है। जिनके कागजों में कमी निकलती है, उनको चालान काटने के नाम पर डराया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी जिला में ट्रैफिक पुलिसकर्मी बनकर वाहन चालकों से वसूली करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गंगा विहार, दिल्ली निवासी टेकचंद, फेरू, बुलंदशहर निवासी देवेंद्र कुमार, लोनी निवासी श्याम ठाकुर और सुनील कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैफिक पुलिस की वर्दी, टॉर्च और फ्लैशर बरामद किया है। पकड़े जाने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम से बदसलूकी भी की। आरोपी ज्यादातर मामलों में ट्रक चालकों से वसूली करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कितने दिनों से सक्रिय थे। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम को दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग नकली यातायात पुलिस बनकर उगाही कर रहे हैं। एक बदमाश ने तो बकायदा ट्रैफिक पुलिस के जवान की वर्दी भी पहनी हुई है। 

सूचना के आधार पर एक टीम तैयार करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने सभी को काबू किया तो वह बदसलूकी पर उतर आए। सभी आरोपी पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने लगे। आरोपियों को काबू कर उनकी तलाशी ली गई। इनके पास से टॉर्च और फ्लैशर के अलावा कई मोबाइल फोन बरामद हुए। 
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पुलिसकर्मी नहीं हैं। वह तो बस ट्रक चालकों से वसूली करते हैं। जांच के नाम पर ट्रक चालकों को रोका जाता है। जिनके कागजों में कमी निकलती है, उनको चालान काटने के नाम पर डराया जाता है। बाद में चालकों से सेटिंग कर मोटी रकम वसूल ली जाती है। ट्रक चालकों को डराने के लिए एक बदमाश पुलिस की वर्दी में भी मौजूद रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें