फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय करेगा छात्रसंघ अध्यक्ष की डिग्री जांच

Sat, 23 Jan 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-39 राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल बैसोया की डिग्री विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कॉलेज ने इस संबंध में आगे की जांच के लिए विश्वविद्यालय की मदद मांगी है।
विज्ञापन


डिग्री विवाद के बाद बनी जांच कमेटी के सदस्य प्रो.आर.के.गुप्ता ने बताया कि डिग्री मामले में अभी तक हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय से भी बातचीत की जा रही है। छात्र की डिग्री फर्जी है या नहीं,अभी इसकी जानकारी नहीं है।

निखिल बैसोया के विरोधी दलों ने उनपर फर्जी डिग्री से दाखिला लेने का आरोप लगाया था। जिससे निखिल बैसोया ने हमेशा इंकार किया है। इस मामले में कॉलेज ने एक जांच कमेटी का भी गठन किया था।
विज्ञापन


जो अभी तक किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है। जिसके चलते आगे की जांच के लिए विश्वविद्यालय से बात की जा रही है। इस संबंध में निखिल के पुराने स्कूल से भी जानकारी मांगी गई है। डिग्री विवाद के लिए निखिल के रोल नंबर की जांच में यूपी बोर्ड से भी मदद मांगे जाने की संभावना है।

डिग्री मामले में जांच के नतीजे स्पष्ट नहीं हैं। हमने इस संबंध में विश्वविद्यालय को सूचित किया है। वह निखिल की डिग्री की जांच कार्य को आगे बढ़ाएंगे।-के.सी.शर्मा, प्रिंसिपल राजकीय डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें