फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से छापा मारने निकले 'CBI अफसर': डोसा लेने के बहाने चालक को भेजा, लौटकर आया तो गाड़ी मिली गायब

Fri, 08 Mar 2024 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

रिक्शा चालक दुकान से डोसा लेकर वापस आया तो उसे ई-रिक्शा नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी जब ई-रिक्शा व तथाकथित अधिकारियों का पता नहीं चला तो जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर दो युवक चालक से ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इंद्रा कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात मार्च को फोर्टिस अस्पताल के निकट ई-रिक्शा लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए और सुभाष चौक चलने के लिए कहा। इस दौरान उनकी आपस में बात होने लगी और उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि वे एक मामले की जांच के लिए आए हैं। वे कुछ देर सुभाष चौक के निकट रुके इसके बाद उन्होंने जितेंद्र से सेक्टर-15 पार्ट-2 चलने के लिए कहा। 
विज्ञापन

यहां ब्रह्म कुमारीज पार्क के निकट उन्होंने ई-रिक्शा को रुकवाया। दोनों एक दुकान पर डोसा ऑर्डर करके वापस रिक्शा में बैठ गए और उसे डोसा लेकर आने के लिए कहा। जितेंद्र कुछ देर बाद जब दुकान से डोसा लेकर वापस आया तो उसे ई-रिक्शा नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी जब ई-रिक्शा व तथाकथित अधिकारियों का पता नहीं चला तो जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें