फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, दो संचालकों समेत 12 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रणजीत नगर इलाके में चल रहा था सेंटर, फर्जी रोड साइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचने के नाम पर करते थे ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने रणजीत नगर में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर चलाने वाले दो संचालक समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी रोड साइड असिस्टेंस पॉलिसी बेचने के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहे थे। संचालकों की पहचान पांडव नगर निवासी सौरभ और शादीपुर निवासी शाहनवाज के रूप में हुई है। अन्य दस आरोपियों में सभी टेलीकॉलर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से फर्जी प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड, कस्टमर डाटा और डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को नारकोटिक्स सेल को रणजीत नगर के गुरु अर्जुन नगर में फर्जी काल सेंटर चलने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने रतन लाल काम्प्लेक्स में चल रहे कॉल सेंटर में छापा मारा। मौके से दो संचालक सौरभ और शाहनवाज और साथ ही दस टेली कॉलर अंजलि, कशिश, रजनी, गनमैन, पूजा, कविता, मंजू, रक्षा, इमरान और अनु को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि टेली-कॉलर ग्राहकों को कॉल करते थे और उन्हें बताते थे कि देश में कहीं भी गाड़ी खराब होने, टायर पंचर या अन्य समस्या होने पर उन्हें तुरंत मदद मिलेगी। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी कैश ऑफ डिलीवरी का विकल्प देते थे और ग्राहकों को प्लास्टिक पॉलिसी कार्ड भेजते थे। फिर ग्राहकों से तीन से चार हजार वसूल लेते थे। लेकिन, वास्तव में ग्राहकों को कोई सेवा उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से कॉल सेंटर चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह कीपैड मोबाइल नंबर को हेल्पलाइन नंबर के रूप में इस्तेमाल करते थे। पॉलिसी बेचने और पैसे लेने के बाद ग्राहकों के कॉल को ब्लॉक कर देते थे। आरोपी बिना लाइसेंस और अनुमति का सेंटर चला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें