फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधंधा : मिलावटी घी बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़... सुपरवाइजर गिरफ्तार, उर्वरक का अवैध गोदाम पकड़ा

Mon, 15 Sep 2025 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
फैक्टरी से बरामद तैयार नकली घी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने बवाना में नकली घी बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। छापेमारी में 76 सौ लीटर मिलावटी घी और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले नौ सौ लीटर वनस्पति, अन्य तेल जब्त किया गया है। पुलिस ने फैक्टरी के सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मालिक को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मिलावटी घी बनाने की सूचना पर निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम को पड़ताल के लिए लगाया गया। मामला खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित था, इसलिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी को भी जानकारी दी गई।

12 सितंबर को पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ डीएसआईआईडीसी बवाना के सी ब्लॉक स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी से भारी मात्रा में मिलावटी घी, कच्चा माल मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी से चूल्हा और सिलेंडर, पैकेजिंग सामग्री, एसेंस और रंग, तौलने और सील करने की मशीन और दो मिक्सिंग मशीनें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बवाना थाने में मामला दर्ज कर लिया। सुपरवाइजर बृजेश ने पूछताछ में बताया कि फैक्टरी डिफेंस कालोनी निवासी 26 साल के माधव गुप्ता की है। पुलिस पुलिस मिलावटी घी तैयार करने और सप्लाई करने की पूरी कड़ी खोलने में जुट गई है।

विज्ञापन

सिरसपुर... उर्वरक का अवैध गोदाम पकड़ा

file - फोटो : अमर उजाला
बाहरी उत्तरी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने सिरसपुर इलाके में चल रहे उर्वरक के अवैध गोदाम का खुलासा किया है। गोदाम मालिक बिना लाइसेंस के उर्वरक बेच रहा था। गोदाम से पुलिस ने करीब 13.17 टन उर्वरक बरामद किए हैं। पुलिस ने जनकपुरी निवासी गोदाम मालिक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। 

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 12 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने खबर की पुष्टि की। सूचना सही साबित होने पर पुलिस ने दिल्ली सरकार के कृषि विभाग के क्षेत्रीय उर्वरक निरीक्षक सत्यवीर शर्मा को इस बात की जानकारी दी।

कृषि विभाग की टीम के साथ पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से 13.17 टन उर्वरक बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत एनपीके अमोनियम सल्फेट उर्वरक के 153 प्लास्टिक बैग, प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना भारत एमओपी म्यूरेट ऑफ पोटाश उर्वरक के 115 प्लास्टिक बैग बरामद किए। पूछताछ में आरोपी मनीष कुमार ने बताया कि वह काफी दिन से यह कारोबार कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें