फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: एआई से बनाई छात्रा की अश्लील फोटो, वीड़ियो बनाकर पड़ोसी करने लगा ब्लैकमेल; अब पुलिस कर रही तलाश

Mon, 15 Sep 2025 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक युवक ने एआई की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर 15 साल की किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से वसूली शुरू कर दी।

विज्ञापन


करीब पांच बार में आरोपी ने पीड़िता से 48 हजार रुपये वसूले। अब वह छात्रा को घर बुलाने का दबाव बनाने लगा। घर से पैसे गायब होने पर परिजनों ने छात्रा से पूछा तो उसने हकीकत बयां कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसने अपने मां के मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई है। 3-4 महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम के जरिये पड़ोसी लड़के से दोस्ती हुई थी। दोनों इंस्टा पर चैट करने लगे। आरोपी ने छात्रा को गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन


इस आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो एआई की मदद से बनाई और उसे भेज दी। वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने ऐसा करने से मना किया तो उसने रुपयों की डिमांड की। पीड़िता ने डेढ़ माह के दौरान उसे पांच बार में 48 हजार रुपये भेजे। 

आरोपी छात्रा पर कमरे में आने का दबाव बनाने लगा। मना करने और पुलिस से शिकायत करने पर वह भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता डर गई। छात्रा का आरोप है कि आते-जाते समय भी आरोपी छेड़छाड़ भी करता था। विरोध करने पर धमकाता था। शुक्रवार रात परिजनों को घर से रुपये गायब होने का पता चला तो पीड़िता ने मां को सारी बात बता दी। मां छात्रा को लेकर करावल नगर थाने पहुंची और अपनी शिकायत दी। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से गायब हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें