फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनियों और गांवों में जरूरतमंदों को मिलेंगी सुविधाएं

Sat, 16 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ‘मेरी मोबाइल’ नामक मोबाइल चिकित्सा इकाई की शुरुआत की गई है। सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इस चिकित्सा इकाई की एंबुलेंस का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


डीएलएफ  फाउंडेशन की ओर से नोएडा में पहली बार इस तरह का अभियान शुरू किया गया है। इस मोबाइल चिकित्सा की सेवा शहर के जेजे क्लस्टर सेक्टर 16, 17, 18 के आलावा हरौला, छलेरा और भंगेल गांव में दी जाएगी।

डीएलएफ  ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत मोबाइल चिकित्सा इकाई की शुरुआत की है। फाउंडेशनद्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी चिकित्सा, उचित देखभाल और परामर्श की सुविधा अपने आप में पहली और अनोखी है। कार्यक्रम में फाउंडेशन निदेशक रितेश सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपचारात्मक सेवा:
- टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग इत्यादि जैसे संक्रामक और ग़ैर संक्रामक रोगों का इलाज, बुखार, दस्त और छोटी बीमारियों की उचित देखभाल।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रबंध:
- गर्भधारण के लिए प्रसवपूर्व जांच, साथ ही गर्भधारण के शुरुआती पंजीकरण पर जोर।
- गर्भावस्था में वजन, रक्तचाप, यूरिन (एल्बुमिन और चीनी), पेट और स्तन की जांच।
- उच्च जोखिम गर्भधारण और उचित रेफरल की पहचान करना तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को जागरूक करना।
- नवजात शिशु की देखभाल, उसके उचित आहार, स्तनपान और स्वच्छता के लिए परामर्श।
- शिशु का समय-समय पर टीकाकरण।
- बच्चों का कुपोषण और बचपन की बीमारियों से इलाज।

निदानकारी सेवाएं:
- ब्लड ग्रुपिंग।
- जनित रोगों (डेंगू, मलेरिया) के इलाज के लिए रैपिड टेस्ट।
- एसटीआई (एचआईवी, एचबीवी), मधुमेह की जांच।
- पोषण की स्थिति का आकलन।
- स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच।

परिवार नियोजन सेवाएं:
- स्थाई गर्भजनितरोधक के लिए काउंसिलिंग।
- मौखिक गर्भनिरोधकों और कंडोम का वितरण।
- किशोरों की देखभाल और परामर्श।
- आरटीआई / एसटीआई का उपचार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें