फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन के युवक से फेसबुक पर दोस्ती युवती को पड़ी महंगी

Tue, 27 Oct 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्त बने लंदन के एक व्यक्ति ने भारत में साथ मिलकर व्यवसाय करने के नाम पर एक युवती से 50 हजार रुपये ठग लिए। उसने युवती से अपने खाते में रुपये डलवा लिए, लेकिन उसके बाद अपना फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने इस संबंध में थाना डीएलएफ फेज-2 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएलएफ फेज-2 में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो माह पूर्व फेसबुक पर चैटिंग करते समय करते समय उसकी दोस्ती लंदन में रहने वाले पॉल रोनाल्ड से हुई थी।

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान रोनाल्ड ने उससे भारत में कोई व्यवसाय करने की इच्छा जताई। जिस पर दोनों के बीच सहमति बन गई। व्यवसाय शुरू करने के सिलसिले में रोनाल्ड ने युवती के सामने जल्द ही भारत आने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन

विज्ञापन

रोनाल्ड ने की बिजनेस के लिए पैसे की मांग

इसके बाद उसने युवती को फोन करते हुए बताया कि वह भारत में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गया है। लेकिन उसे यहां पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है।

रोनाल्ड ने युवती से कहा कि वह उसके खाते में 50 हजार रुपये डाल दे ताकि वह कस्टम विभाग से छूट सके। जिसके बाद युवती ने उसकी बात को सही मानते हुए मदद के तौर पर 50 हजार रुपये रोनाल्ड द्वारा बताए गए खाते में डाल दिए।

उसके बाद न तो रोनाल्ड उसके पास पहुंचा और न ही उसके मोबाइल पर युवती का संपर्क हो सका। बार-बार संपर्क करने के बावजूद रोनाल्ड का कुछ पता न चलने के बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी।

साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें