फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी महिला को बनाया शिकार

Sat, 05 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूके के एक शख्स ने फेसबुक पर दोस्ती करके महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए। महिला ने शुक्रवार शाम फेज-3 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-120 निवासी महिला के पास जुलाई में फेसबुक में यूके से किसी व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। महिला ने फेसबुक पर उसे दोस्त बना लिया।

एक माह तक दोनों में बातचीत हुई। शख्स ने महिला से मिलने का वादा किया कि वह मुंबई आएगा। 17 अगस्त को महिला के पास फोन आया कि वह मुंबई पहुंच गया है, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है।
विज्ञापन


छोड़ने के एवज में 1.35 हजार रुपये मांग रहे हैं। उसने महिला से कहा कि रुपये नोएडा पहुंचकर लौटा देगा। महिला ने उसके बताए अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ट्रांसफर होने के कुछ देर बाद शख्स ने महिला से कहा कि मुझे कुछ काम से वापस जाना पड़ रहा है। वहां पहुंचते ही रुपये वापस अकाउंट में डाल दूंगा। कुछ दिन बात होने के बाद महिला ने उससे रुपये वापस मांगे।

इस पर वह बहाने बनाता रहा और फेसबुक से अकाउंट ही डिलीट कर दिया। महिला ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। ऐसे में महिला को अपने साथ ठगी का पता चला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें