फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स पर नगर निगम की नजर, बढ़ेगा शो-टैक्स

Sun, 29 Mar 2015 09:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के निशाने पर शहर के मल्टीप्लेक्स आ गए हैं। हाउस टैक्स और सीवर टैक्स बढ़ाने के बाद नगर निगम अब सिनेमाघरों से मिलने वाले शो-टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम को मूवी के एक टिकट की रकम के बराबर भी शो टैक्स नहीं मिल रहा है। मूवी टिकट की कीमत 170 रुपये 250 रुपये पहुंच गई है, लेकिन निगम ने करीब दो दशक से शो-टैक्स की दरों में इजाफा नहीं किया।

अभी भी एक शो की एवज में निगम को महज 50 रुपये मिल रहे हैं। ऐसे में निगम प्रति शो मिलने वाले टैक्स को 50 रुपये को बढ़ाकर 500 रुपये तक कर सकता है।

पुराने समय से नगर निकाय क्षेत्र में चलने वाले सिनेमाघरों के साथ-साथ सर्कस और मेलों से भी शो-टैक्स वसूला जाता है। उस वक्त सिनेमाघरों में 5 से 15 रुपये तक का टिकट होता था। उस वक्त भी निगम को 50 रुपये प्रति शो मिलते थे। सिनेमाघरों ने तरक्की कर मल्टीप्लेक्स का रूप ले लिया।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ टिकट की दरें भी 170 रुपये से 250 रुपये हो गया, लेकिन शो टैक्स की दरें नहीं बढ़ी। मल्टीप्लेक्स की इनकम बढ़ने के बाद निगम भी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाएगा।

हाल ही में हुई निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। निगम कार्यकारिणी समिति जल्द ही दरों को रिवाइज कर शो-टैक्स की रकम का पुनर्निर्धारण करेगी।

घट रही शो टैक्स से इनकम
वर्षःआमदनी
2011-12ः19.59 लाख
2012-13ः20.13 लाख
2013-14ः14.84 लाख
2014-15ः1.89 लाख

हाउस टैक्स की दरों में ज्यादा बढ़ोत्तरी की बजाय मल्टीप्लेक्स से मिलने वाली शो टैक्स (प्रेक्षाकर) की दरों को रिवाइज किया जाएगा। इस मुद्दे पर कार्यकारिणी समिति सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार कराकर पुन: कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा। इस रकम को मूवी टिकट के अनुपात में बढ़ाया जाएगा।-प्रवीन चौधरी, सदस्य, कार्यकारिणी समिति
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें