फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारैली की महा तैयारी: रामलीला मैदान पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, किसी ने तोड़े ये नियम तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 30 Mar 2024 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारी ने कहा कि रामलीला मैदान में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि आम लोगों को रैली के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मैदान के पास यातायात और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
महारैली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को आयोजित इंडिया ब्लॉक महारैली के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रामलीला मैदान जाने वाले सभी गेट पर दिल्ली पुलिस के जवान के साथ अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही पुलिस ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर निगाह रखेगी।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है। आयोजकों को पुलिस ने मध्य दिल्ली में कोई मार्च नहीं करने, कोई ट्रैक्टर ट्रॉली और कोई हथियार नहीं रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान से किसी भी मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगर कोई उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि रामलीला मैदान में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि आम लोगों को रैली के कारण किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मैदान के पास यातायात और पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। 

अधिकारी ने बताया कि रैली की अनुमति है, लेकिन डीडीयू मार्ग पर धारा 144 लागू रहेगी, जहां राजनीतिक दलों के कार्यालय स्थित हैं। वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। रामलीला मैदान में प्रवेश और निकास के लिए सात प्रवेश गेट तैयार किये गये हैं। इन सात में से एक वीआईपी प्रवेश के लिए और दूसरा मीडिया के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रवेश गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मशीनों से जांच की जाएगी। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं और एक नियंत्रण कक्ष केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अर्धसैनिक बलों की लगभग एक दर्जन कंपनियां रामलीला मैदान और डीडीयू मार्ग सहित मध्य दिल्ली के अन्य हिस्सों में तैनात की जाएंगी। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। रैली में 20 हजार लोगों को आने की इजाजत है। हालांकि पुलिस को 30 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। वहीं आप पार्टी ने रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें