छात्र इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग में दाखिले को 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकते थे।
दिल्ली में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 24 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले छात्र 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा सकते थे।
विज्ञापन
बीएड और बीएससी प्रोग्राम में सीट संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगी। बीएड और बीएससी नर्सिंग(पोस्ट बेसिक) 2022 की प्रवेश परीक्षा 8 मई को आयोजित होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, छात्रों की मांग पर बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाई गई है।
शैक्षणिक सत्र 20222-23 के लिए जो भी उम्मीदवार विश्वविद्यालय के इन दोनों प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते होंगे, उन्हें आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है। इसके अलावा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर सीट मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।