फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन एक्सप्रेसवे जाम

Tue, 09 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो के आखिरी दिन लाखों दर्शकों के उमड़ने से नोएडा में वाहनों का दबाव चरम पर पहुंच गया। आलम यह रहा कि  एक्सप्रेसवे से दिल्ली को जोड़ने वाली हर मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। शाम को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर निकलने वाहनों ने मुसीबत बढ़ा दी। देर रात तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को एक्सपो से लौटते समय महामाया फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि फ्लाईओवर से भी नीचे तक वाहनों का बैक फ्लो होता रहा।

वाहन चालक  घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से चिल्ला रेगुलेटर और डीएनडी की ओर निकलने वाले रास्ते पर भी हजारों वाहनों की कतार लगी रही। चिल्ला कट से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक जाम रहा। यही हालत डीएनडी से एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का रहा।

यहां से वाहन चालक जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में लगे रहे। जैसे-जैसे समय बीतता रहा, वैसे-वैसे लोग जाम में फंसते चले गए। मंगलवार को जाम से निजात दिलाने में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की सांस फूल गई।
विज्ञापन


देर शाम तक इन सड़कों पर जाम रहा। दरअसल, शाम को ऑटो शो खत्म होते ही वहां से निकलने वाली भीड़ के साथ-साथ मार्ट में सजाई गईं गाड़ियां और वहां काम करने वाले लोग भी दिल्ली की ओर चल दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें