फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चार की मौत

Wed, 20 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के सड़क हादसे में बुलंदशहर के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय एक्सप्रेस-वे पर टाटा 407 में पंचर होने पर सभी लोग उसे ठीक करने में लगे थे, तभी पीछे से एक ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के डिबाई थानाक्षेत्र के गांव गालिमपुर के रहने वाले श्योराज (35), देवदत्त (35), मिट्ठू (29), सुरेश (34), निराधर और विकास आम लेकर टाटा 407 में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।

मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-135 के पास टाटा 407 का टायर पंचर हो गया। विकास और निराधार पंचर ठीक करने में जुटे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से एक 10 टायरा ट्रक ने टाटा 407 में टक्कर मार दी। इससे विकास और निराधर बाहर होने से दूर जा गिरे, जबकि वाहन में सवार श्योराज, देवदत्त, मिट्ठू, सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सप्रेस वे थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 

निराधर और विकास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में पता चला कि ट्रक की स्पीड काफी तेज थी और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और टाटा-407 से भिड़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें