नोएडा सेक्टर 63 में एसटीएफ ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के मुताबिक इस एक्सचेंज फर्जीवाड़े से प्रतिदिन सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था। फर्जी टेलीफोन एक्सजेंज के द्वारा अनाधिकृत तौर अमेरिका के लोगों से भारत के उपभोक्ताओं की बेहद सस्ती दरों पर फोन कॉल करायी जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि फोन कॉल पर बात करने की दर महज 15 पैसा होती थी।
जबकि इस कॉल की अधिकृत और वास्तविक दर 20 रूपए प्रति सेंकड होती है। सेक्टर 63 में फर्जीवाड़े हुए इस खुलासे से सामने आया है कि इस गोरखधंधे में एक बड़ी नामी कंपनी से सर्वर किराये पर लिया गया था।