फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर किया रेप, दोस्तों से बनवाया अश्लील वीडियो

Thu, 29 Oct 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसके दो साथियों ने अश्लील वीडियो बना लिया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठा कर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

इसमें उसने बताया कि 15 अक्तूबर को वह घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक से विजय उर्फ समीर आया। उसके साथ दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन

रेप के दौरान दोस्तों से बनवाया वीडियो

छात्रा का आरोप है कि विजय ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक सुनसान जगह पर बने मकान में ले गया। वहां विजय ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया जबकि उसके दो साथियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

जांच अधिकारी एएसआई राजकुमारी के मुताबिक छात्रा मुख्य आरोपी विजय को पहचानती है। वह एक मोबाइल की दुकान में काम करता है। लेकिन उसके साथ आए दो युवकों को नहीं जानती है।

छात्रा का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे यह बात किसी को न बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी व वीडियो अपलोड करने की धमकी भी दी। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें