फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखे बनाते समय मकान में विस्फोट, एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Fri, 14 Jun 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
विस्फोट के बाद ध्वस्त हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर है। यहां अवैध पटाखे बनाते वक्त एक मकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना पिलखुवा इलाके के मोदीनगर रोड पर हुई। यहां एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। देर रात वहां विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज पूरे पिलखुवा में सुनाई दी।

धमाका इतनी तेज था कि मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। धमाका कैसे हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें