फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किशोरों को सशक्त बनाने के लिए जुटे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने नेशनल एडोलसेंट समिट 2025 किया आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने द्वारका स्थित मुख्यालय में नेशनल एडोलसेंट समिट 2025 आयोजित किया। जिसमें दिल्ली-एनसीआर सहित दूसरे प्रदेशों के 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जबकि 750 से ज्यादा प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, काउंसलर और वेलनेस शिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


यह समिट किशोरों को सशक्त बनाना : आवाज, विकल्प और कल्याण की थीम पर था। समिट की टैगलाइन हर किशोर के लिए सुरक्षित जगह बनाना थी। इस समिट के अलग-अलग सेशन में मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल सुरक्षा, पहचान और समावेशन, स्वस्थ जीवन शैली के विकल्प और भविष्य के रास्ते जैसे दूसरे विषयों पर चर्चा हुई। जाने-माने मनोवैज्ञानिकों, स्वास्थ्य पेशेवरों और काउंसलिंग विशेषज्ञों ने सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ मिलकर सभा को संबोधित किया। इस समिट में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, कविता, नृत्य नाटक और संगीत प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें