फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे ने होटल में की दबंगई, दिल्ली पुलिस और केंद्र पर बरसे सिसोदिया

Wed, 17 Oct 2018 05:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हयात रिजेंसी होटल में बसपा के पूर्व सांसद के बेटे की तरफ से होटल में हथियार लहराने की घटना पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था किसी की भी प्राथमिकता नहीं है। दूसरी तरफ आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकाम केंद्र सरकार नाकाम रही है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की जगह दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता सिर्फ आप विधायकों के खिलाफ झूठे केस दायर करना। वह यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि जिस दिन कानून व्यवस्था प्राथमिकता बन जाएगी उस दिन सब कुछ सही ट्रैक पर आ जाएगा। साथ ही सवाल भी किया कि यह कैसे संभव है कि वीवीआईपी इलाके के एक होटल में कोई खुलेआम पिस्टल लहराये।

दूसरी तरफ आप प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। इसे संभालने में केंद्र्र के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस नाकाम रही है। वहीं, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने इस मसले पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने हैरानी जतायी कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था की वजह से आये दिन राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, चोरी, डकैती और छिनौती की वारदात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस की कान में तेल पड़ा हुआ है। दिलीप पांडेय ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में दिल्लीवासी इसका सबक भाजपा को सिखायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें