फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी हत्या के बाद अब हर मरने वाले जानवर का बनेगा रजिस्टर

Tue, 06 Oct 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने गौतमबुद्धनगर जनपद में सभी गांवों में मृत पशुओं का रजिस्टर बनाकर प्रधान को अपने पास रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक समिति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


समिति ही मृत पशुओं के निस्तारण का काम करेगी। दादरी के एनटीपीसी गेस्ट हाउस में सोमवार को ग्राम प्रधानों की बैठक में जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि इस कार्य के लिए गांव में प्रधान एक समिति बना लें।

समिति में ग्राम विकास अधिकारी, मृत पशु का स्वामी, मृत पशुओं के निस्तारण के लिए नामित ठेकेदार, संबंधित थानेदार होंगे। गांव में यदि किसी पशु की मौत होती है तो उसका स्वामी ग्राम प्रधान को उसकी सूचना देगा।
विज्ञापन

बिसाहड़ा समेत 20 गांवों में सद्भावना समिति

मृत पशु का फोटो भी लेना होगा। उसका ब्योरा रजिस्टर में अंकन करेंगे। उसके बाद समिति के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर के बाद सभी की सहमति के आधार पर निस्तारण होगा।

बिसाहड़ा गांव में उपद्रव के दौरान इकलाख की हत्या के बाद तनाव को शांत करने के लिए प्रशासन ने गांव के आसपास के 20 गांवों में सद्भावना समितियों का गठन किया है।

जिलाधिकारी ने बिसाहड़ा के पास कई गांवों में दौरा किया। दादरी स्थित एनटीपीसी गेस्ट में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर शांति बहाली के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। सभी गांवों में मृत पशुओं का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या है मांस के आयात-निर्यात का सही आंकड़ा?

ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा कांड को लेकर गोमांस पर छिड़ी सियासी बहस के बीच केंद्र सरकार अवैध तरीके से हो रहे गोमांस के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी में है।

सरकार ने इस सिलसिले में मांस के आयात-निर्यात का सही आंकड़ा जुटाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की मंगलवार को बैठक बुलाई गई है।

अमर उजाला से बातचीत में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि देश से मांस के आयात-निर्यात के सही आंकड़े को जांचने के लिए मंगलवार को एपीडा की बैठक होगी।

देश से गोमांस का निर्यात वर्ष 2000 से ही बंद है। बावजूद उसके यह देखा गया है कि अवैध तरीके से गोमांस (बीफ) का निर्यात जारी है। सांप्रदायिक सियासत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के दोहरे चरित्र के वजह से सूबे में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

बालियान का दिग्विजय को धन्यवाद

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और सपा नेताओं की शह पर सूबे में अवैध रूप से खनन, शराब और मांस का कारोबार चरम पर है।
 
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह के गोहत्या के खिलाफ कानून की मांग पर धन्यवाद जताते हुए बालियान ने कहा है कि वे जल्द ही सिंह को एक पत्र लिखकर उनसे मांग करेंगे कि केरल में गोहत्या बंद की जाए।

उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। दिग्विजय सिंह देश के अन्य राज्यों की तरह केरल में भी गोहत्या बंद करवाएं। केंद्रीय राज्यमंत्री के अनुसार देश में महज केरल, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम और पश्चिम बंगाल ऐसे पांच राज्य हैं जहां गोहत्या प्रतिबंधित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें