भारत में हर तीसरा व्यक्ति उच्च रक्तचाप का शिकार है। यही नहीं दो तिहाई लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि वह इस बीमारी से पीड़ित हैं।
कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) के एक अध्ययन से यह तथ्य सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हाई बीपी कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार है।
सीएसआई की ओर से देश के 24 राज्यों के 200 शहरों के 700 स्थानों पर एक लाख से अधिक लोगों का एक ही दिन बीपी चेक किया गया। आंकड़ों की पड़ताल करने के बाद यह बात सामने आई कि 42 फीसदी लोग अनियंत्रित रक्तचाप से पीड़ित हैं।