लॉकडाउन के चौथे चरण में ही कोरोना वायरस की जांच को लेकर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिल्ली में एक दिन में नौ हजार तक सैंपल की जांच हुई है, लेकिन बीते सात दिन में यह आंकड़ा चार से पांच हजार के बीच दिखाई दे रहा है। बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या कम न होकर और बढ़ी है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि दिल्ली में बीते 10 मई को सर्वाधिक 9584 सैंपल की जांच में 381 कोरोना संक्रमित मिले थे। यानि तब संक्रमण की दर चार फीसदी थी। तब की तुलना में अब जांच कम हुई हैं तो संक्रमण की दर 14 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई है।
दिल्ली की स्थिति
कुल मरीज 14053
मौत 276
डिस्चॉर्ज 6771
एक्टिव केस 7006