फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीरियल किसर' ने अपनी मां का भी बनाया था प्रैंक वीडियो, आपत्तिजनक वीडियो से मिले थे सात लाख हिट्स

Wed, 01 Feb 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Molester prank video
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को भी सुमित कुमार सिंह व सत्यजीत कादियान से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सुमित ने अपनी मां का भी प्रैंक वीडियो बना दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

यू-ट्यूब चैनल पर 35 से अधिक वीडियो अपलोड

2 of 7
Molester prank video
इसमें वह मां के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के गर्भवती होने और बीयर पीने का नाटक करते हुए दिखाया गया। इस वीडियो पर भी सुमित को लाखों हिट्स मिले। पुलिस की मानें तो यू-ट्यूब पर अधिक हिट्स मिलने के बाद सुमित को अपने प्रैंक वीडियो से हर माह 10 हजार से अधिक की कमाई होने लगी थी।
विज्ञापन

यू-ट्यूब ने पल्ला झाड़ा

3 of 7
Molester prank video
​शनिवार को पुलिस ने प्रैंक का शिकार हुई लड़कियों के माता-पिता से बातचीत की। पुलिस लड़कियों का बयान लेकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रैंक लड़कियों की मर्जी से बनाए या जबरदस्ती।

4 of 7
फिलहाल सुमित व उसके पार्टनर सत्यजीत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को पूछताछ कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
शनिवार सुबह दोनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुला लिया गया। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने बस यह ही बताया कि है कि सभी वीडियो लड़कियों की मर्जी से बनाए गए।
विज्ञापन

6 of 7
शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि सुमित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 35 से अधिक वीडियो अपलोड किए हुए थे। इनमें किस के अलावा अपनी मां का भी प्रैंक वीडियो था। मां के प्रैंक वीडियो पर सात लाख से अधिक हिट्स मिले। पुलिस का कहना है कि प्रैंक का शिकार हुईं लड़कियां यदि सुमित के खिलाफ बयान देती हैं तो उसकी गिरफ्तारी तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सूत्रों की मानें तो प्रैंक वीडियो को बढ़ावा देने के आरोप से यू-ट्यूब और गूगल ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास यू-ट्यूब या गूगल की ओर से कोई अधिकारिक जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें