फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस विजेता के इस दुख को नहीं जानते होंगे आप, छह साल शो में हुई पिता से मुलाकात

Wed, 01 Feb 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस विजेता को आज भले ही पूरा देश उनकी उपलब्धि की वजह से जानते हैं लेकिन कम ही लोगों को पता है कि वो अपने पिता से छह साल बाद इस शो में मिले हैं। जानिए क्यों...
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस का रिजल्ट आने के इंतजार में बैठे मनवीर के नन्हें प्रशंसक। - फोटो : अमर उजाला
​शहर की मिट्टी में पलकर बड़ा हुआ देसी छोरा बिग बॉस के सीजन-10 का चैंपियन बन गया। मनोज कुमार बैसोया उर्फ मनवीर गुर्जर के बिग बॉस तक पहुंचने का सफर हैरान कर देने वाला है। दूसरे ऑडिशन में उनके साथ मौजूद अधिकांश प्रतियोगियों ने मनवीर को शो में एंट्री देने से मना कर दिया था। उसी मनवीर ने बिग बॉस के घर में 105 दिन बिताने के बाद नई पहचान बनाई है। मनवीर के लिए सबसे बड़ी खुशी ये है कि 6 साल बाद बिग बॉस के घर में अपने पिता से मिले। मनवीर पेशे से किसान और एक डेयरी फार्म के मालिक भी हैं। नोएडा के आगाहपुर में रहने वाले 29 वर्षीय मनवीर डीयू से ग्रेजुएट हैं। उनके पूरे परिवार में कुल 49 सदस्य हैं।  मनवीर की राजनीति में भी रुचि है। नोएडा में वे आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए थे। बता दें कि मानवीर ने बिग बॉस में आम आदमी की तरह प्रवेश किया और फाइनल में नया कीर्तिमान रच दिया है। मनवीर छह फीट एक इंच लंबे हैं और उन्हें कुश्ती, कबड्डी और जिम करने का शौक है। उन्हें लड़कियों का पसंदीदा कंटेंस्टेंट माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
मनवीर गुर्जर के घर जश्न मनाते घर लोग। - फोटो : अमर उजाला
यह है मनवीर का रूटीन
बिग बॉस में जाने से पहले मनवीर सुबह 5 बजे उठकर डेयरी खोलते थे। इसके बाद दोस्तों के साथ घर के पास मौजूद जिम में कसरत करना और कुश्ती-कबड्डी खेलने में उसका समय गुजरता था। मनवीर के दोस्त सचिन ने बताया कि उसका पूरा दिन मस्ती करने में निकल जाता था। शाम को कार से शहर भर में चक्कर लगाना और वापस घर पर सोना उनकी आदत में शुमार था। 

 

4 of 6
मनवीर की जीत पर जश्न मनाने प्रशसंक। - फोटो : अमर उजाला
डेयरी में लगा मनवीर का मन
घर में मनवीर के पिता दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हैं। मनवीर, अनूप व सचिन भाई हैं। मनवीर ने कमाई के लिए कई व्यवसाय शुरू किए, लेकिन नुकसान होने पर काम बंद करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दोस्तों की सलाह मानकर डेयरी का काम शुरू किया। पैसा कमाने का साधन सिर्फ डेयरी ही था। इनकी सुबह डेयरी पर दोपहर खेतों में और शाम दोस्तों के साथ गुजरती थी।
विज्ञापन

5 of 6
मनवीर के माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला
दाढ़ी रखने के सभी शौकीन
मनवीर, उसके साथी और परिवार के लोगों में दाढ़ी रखने का शौक है। उनके अधिकांश दोस्त मनवीर की तरह दाढ़ी रखते हैं। शायद यह उनका सिंबल बन चुका था, लेकिन बिग बास के घर में टास्क के समय मनवीर ने मनु पंजाबी को बचाने के लिए अपनी दो साल से रखी दाढ़ी कुर्बान कर दी।दो घंटे भी घर में

रहना होता है मुश्किल
मनवीर को घर में ज्यादा देर रुकना पसंद नहीं है। घर में दो घंटे से ज्यादा रुकने का मतलब उनके लिए बंधन है। मनवीर के भाई ने बताया कि वो बिग बॉस के घर में कैसे रहा ये तो उसका दिल ही जाने। घर में सिर्फ मां के हाथ का खाना और दूध ही पसंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
manveer gurjar and father - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस के घर कैसे पहुंचे थे मनवीर
मनवीर के दोस्त सचिन ने बताया कि बिग बॉस में ऑडिशन के लिए वीडियो बनाना था। दोस्तों के कहने पर 15 मिनट का वीडियो बनाया गया। सचिन ने वीडियो को खुद एडिट कर उसे तीन मिनट का बनाया। जिसे मनवीर की भतीजी कनिका ने अपनी मेल आईडी से भेजा। जिस पर जून में दूसरे सप्ताह में ऑडिशन के लिए फोन आ गया।

11 में से 9 ने मनवीर को किया था रिजेक्ट
मनवीर का दूसरा ऑडिशन दिल्ली में हुआ। वहां उनको 30 पेज का एक फॉर्म दिया गया। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन हुआ। मनवीर के साथ ग्यारह अन्य प्रतियोगी थे। उनसे पूछा गया कि इस ग्रुप से किसको बाहर का रास्ता दिखाया जाए। ग्यारह में नौ लोगों ने मनवीर का नाम लिया लेकिन मनवीर को बिग बॉस ने चुना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें