फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Update : मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश को तरसे लोग, आज छाए रहेंगे बादल, पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 03 Jul 2025 02:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बुधवार सुबह से ही सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय में तेज धूप निकली। हालांकि, दिल्ली के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
कल रहेंगे आंशिक बादल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मानसून की एंट्री के बाद भी लोग बारिश के लिए तरस गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में मानसून कमजोर रहा है और जुलाई के शुरुआती दिनों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी और उमस बरकरार है। दिल्ली में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच एक मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बारिश होगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार सुबह से ही सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दिन के समय में तेज धूप निकली। हालांकि, दिल्ली के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 61 फीसदी रहा।
विज्ञापन

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और पालम में 35.5 और आया नगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड और आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 26.6 और पालम में 26.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह साढ़े पांच बजे के बीच पालम में एक और लोधी रोड में बारिश दर्ज की गई।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें