दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत कुंज (साउथ) थाना क्षेत्र में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बना रहा था। जब पीड़िता सातवीं कक्षा में थी तब से आरोपी की उसके साथ दोस्ती थी। आरोपी अब शादी करने के लिए मना कर रहा था। इससे पीड़ित छात्रा (19) अवसाद में चली गई और उसने एसिड पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवती स्पाइनल इंजरीज अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।