फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Pollution: पर्यावरण मंत्री ने दिए प्रदूषण से लड़ने के लिए रियल टाइम एपोर्समेंट सेंटर बनाने का निर्देश

Tue, 27 Sep 2022 01:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने डीपीसीसी के इंजीनियरों के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष का विंटर एक्शन प्लान 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित है। 
विज्ञापन
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान बनाकर काम करने और इसके लिए एक रियल टाइम एपोर्समेंट सेंटर विकसित करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विंटर एक्शन प्लान पर बैठक की और डीपीसीसी को इसके लिए टीमों का गठन करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


गोपाल राय ने डीपीसीसी के इंजीनियरों के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष का विंटर एक्शन प्लान 15 फोकस बिंदुओं पर आधारित है। विंटर एक्शन प्लान को लेकर डीपीसीसी को जल्द से जल्द टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही धूल प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, वार रूम और ग्रीन ऐप, स्मॉग टावर, रियल टाइम एपोर्समेंट स्टडी पर काम करने के लिए डीपीसीसी को निर्देश दिया गया है। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने डीपीसीसी के अधिकारियों को विंटर एक्शन प्लान को लेकर सभी संबंधित तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। धूल प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, ग्रीन वॉर रूम और ग्रीन ऐप, स्मॉग टावर, रियल टाइम एपोर्समेंट स्टडी जैसे मुख्य पांच बिंदुओं पर कार्य करने का डीपीसीसी को निर्देश दिया है। उन्होंने रियल टाईम एपोर्समेंट सेंटर को जल्द से जल्द बनाने का निर्देश दिया। स्मोग टावर सें संबंधित रिपोर्ट भी सौंपने का निर्देश दिया है। ग्रीन वॉर रूम और ग्रीन ऐप को उन्नत करने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।  
विज्ञापन


गोपाल राय ने डीपीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें की 500 वर्ग मीटर से ऊपर के निर्माण व विध्वंस प्रोजेक्ट साइट सीएंडडी पोर्टल पर पंजीकृत हों। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाए। पर्यावरण मंत्री ने डीपीसीसी के अधिकारियों को आद्योगिक क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने और अवैध उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि डीपीसीसी यह सुनिश्चित करे कि सभी पंजीकृत औद्योगिक इकाईयां पीएनजी द्वारा ही संचालित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें