फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: सिलेंडर की आग में जल गया पूरा परिवार, मां और दो बहनों की मौत के बाद अंकित ने भी तोड़ा दम

Mon, 01 Jul 2024 08:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में न्यू डिफेंस कालोनी में सब्जी विक्रेता नाथूराम के निर्माणाधीन मकान में रविवार सुबह 11:30 बजे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से आग लग गई थी। हादसे में नाथूराम के साले मुकेश की पत्नी बागमती (40), बेटी हिमानी (18) और प्रियंका (16) जिंदा जल गए थे। वहीं, सोमवार को अंकित (17) की भी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीलामोड़ थाना क्षेत्र की न्यू डिफेंस कॉलोनी में सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। घायलों में सोमवार को अंकित (17) की भी मौत हो गई। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। हादसे में सब्जी बेचने वाले मुकेश के पूरे परिवार की मृत्यु हो गई है। सोमवार शाम को ननिहाल में मृतक अंकित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घर में परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग को बुझाने की कोशिश में सब्जी विक्रेता मुकेश और उनके परिवार के सदस्य एक बड़ी गलती कर बैठे। सिलेंडर से तेजी से उठी लपटों से घिरीं मुकेश की पत्नी बागमती को बचाने के लिए इन लोगों ने उन पर घर में रखे सूखे कपड़े डाले। इन कपड़ों से आग बुझने के बजाय और भड़क गई। एक-एक कर लोग कपड़े डालते रहे और खुद भी आग की चपेट में आते रहे। बागमती के साथ ही मुकेश, उनका बेटा अंकित और दो बेटियां हिमानी व प्रियंका भी बुरी तरह झुलस गए थे। 

बागमती, हिमानी और प्रियंका 80 से 90 फीसदी झुलसी थीं। तीनों की मौत हो गई थी। सिलेंडर से निकली गैस से निकली आग की लपटों की चपेट में सबसे पहले बागमती ही आई थीं। वह उस समय खाना बना रही थीं। आग लगते ही उनकी चीख निकल पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें